एमपीवासियों बारिश के लिए हो जाएं तैयार ! इन जिलों में आंधी, तूफान, तेज बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी
Wednesday, May 06, 2026-09:33 AM (IST)
भोपालः आज यानी बुधवार को मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी की है। राज्य के करीब 28 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इसी के साथ 40 से 50 कि.मी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में दो मौसम एक्टिव होने के कारण यह बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, प्रदेश के कई जिलों में गर्मी का असर बना रहेगा।
इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को राज्य के इन 28 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्ना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनुपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी, तूफान, तेज बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 40 से 50 कि.मी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
27 जिलों में गर्मी का असर
वहीं, कई जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। करीब 27 जिलों में लोगों को गर्मी का सामना करना होगा। इन जिलों में बारिश का अलर्ट नहीं है। विभाग के मुताबिक, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुर, गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में गर्मी की आशंका जताई गई है।
यहां जानिए बड़े शहरों में तापमान
भोपाल 37.2 °C
इंदौर 37.6 °C
ग्वालियर 34.7 °C
उज्जैन 38 °C
जबलपुर 37 °C
हालांकि, कुछ इलाके अभी भी काफी गर्म हैं। खरगोन सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया। खंडवा में 41.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, नौगांव सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

