Punjab Kesari MP ads

2, 3, 4 और 5 मई तक मौसम विभाग की भविष्यवाणी, आज इन जिलों में तबाही मचाएगी भारी बारिश; अलर्ट जारी

Saturday, May 02, 2026-11:49 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। कई जिलों में आंधी-बारिश देखने को मिली। इसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। आज यानी शनिवार को प्रदेश के करीब 21 जिलों में आंधी, तेज बारिश की आशंका जताई गई है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेशभर में 5 मई तक लगभग इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

इन जिलों में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट
मौसम केंद्र ने शनिवार को एमपी के ग्वालियर समेत 21 जिलों में आंधी और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, गुना, अशोक नगर, नीमच और मंदसौर मुख्य रूप से शामिल हैं। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों में दिखेगा गर्मी का असर
वहीं, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा और सिंगरौली में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने इन जिलों में लोगों को गर्मी से बचाव के लिए अपील की गई है।

प्रदेश में आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो 3, 4 और 5 मई तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। दरअसल, चक्रवाती गतिविधियों के सक्रिय होने के कारण मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में हल्कि गिरावट के आसार है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। लेकिन, किसानों पर बारिश का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उनकी खुली जगह पर रखी फसलें (अनाज) खराब हो रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News