मध्य प्रदेश के इन 39 जिलों में बारिश अलर्ट, इतने मई तक मौसम रहेगा खराब,तूफान के साथ बरसेगा अंबर
Sunday, May 03, 2026-05:05 PM (IST)
(भोपाल): मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है। अचानक बदले मौसम ने तापमान में गिरावट आई है। मौसम में आए बदलाव से लोगो को तड़पाती गर्मी से वैसे थोड़ी राहत मिली है। अब मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के 39 जिलों में तेज तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। अगर बात बीते शनिवार की भोपाल सहित करीब 30 जिलों की करें तो तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्ठि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के लोगो को 6 मई तक बिगड़े मौसम से दो- चार होना पड़ेगा।
MP के 39 जिलों में बारिश अलर्ट
मध्य प्रदेश के करीब 39 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, जिलों में गरज के साथ बौछारों और तेज बारिश का अलर्ट जारी है।
मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक रविवार को फिर से प्रदेश का मौसम बदलेगा। तेज बारिश के साथ हवाएं से भी लोगों को सामना करना पड़ेगा। लेकिन इस बारिश से भीषण गर्मी से भी लोगो को राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। लिहाजा 6 मई तक प्रदेश का मौसम बारिश वाला भी बने रहने की संभावना है। इससे तापमान तो नीचे आएगी ही झूलसती गर्मी से भी राहत मिलेगी।

