Punjab Kesari MP ads

एमपी में 27, 28, 29 और 30 अप्रैल तक बारिश-ओले की चेतावनी, लोगों को गर्मी से मिल सकती है राहत; अलर्ट जारी

Monday, Apr 27, 2026-09:08 AM (IST)

भोपालः एमपी में भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। 27 से 30 अप्रैल तक बारिश-ओले की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ ही गरज और बिजली चमकने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट भी जारी किया है।

गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी 27 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो 28, 29 और 30 अप्रैल तक मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने के आसार है। वहीं, मौसम खराब के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन जिलों में लू का अलर्ट
वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में लू का अलर्ट (Loo Alert) भी जारी किया गया है।

यहां जानिए बड़े शहरों का तापमान
भोपाल में 43 डिग्री, इंदौर में 43 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री, ग्वालियर में 42.9 डिग्री, खजुराहो 45 डिग्री, नौगांव 44 .6 डिग्री, सागर 44.4 डिग्री, नर्मदापुरम 44.4 डिग्री, दमोह 44.02 डिग्री, शिवपुरी 44 डिग्री, मंडला 44, दतिया 44, टीकमगढ़ 44, रायसेन 43.6 डिग्री और जबलपुर में 43.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News