MP में भीषण गर्मी मचाएगी तांडव ! 16 अप्रैल से लू चलने का अलर्ट, बढ़ेगा पारा; मौसम विभाग ने दी बड़ी चेतावनी
Monday, Apr 13, 2026-08:52 AM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है। प्रदेशभर में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 16 अप्रैल से लू चलने की आशंका जताई गई है। इसके लिए विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। बता दें कि राज्य में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। लोगों को सुबह से ही तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई शहरों का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है।
16 अप्रैल से प्रदेश में लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल से प्रदेश में लू चलने का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने राज्य के धार, खरगोन, खंडवा, सीधी और सिंगरौली जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। घर से बाहर निकले ही लोगों को तीखी धूप का एहसास होगा। इसके चलते तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। रविवार को भी कई शहरों में लोगों को भीषण गर्मी महसूस हुई है। इस दौरान पारा लगभग 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, 15 अप्रैल से एक नया सिस्टम एक्टिव जरूर होगा, लेकिन यह कमजोर रहेगा और गर्मी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
गर्मी से बचाव के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की
एमपी में भीषण गर्मी से बचाव के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। ताकि लोगों को सेहत संबंधी मुश्किलों का सामना न करना पड़ा। जारी एडवाइजरी के मुताबिक दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें। दोपहर में केवल आवश्यक कार्य हेतु ही घर से बाहर निकले और धूप से बचें। हल्के और सूती कपड़े पहनें।
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
यहां पारा 41 के पार पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में 40.4 डिग्री, धार और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 41 डिग्री दर्ज हुआ।
यहां जानिए अन्य बड़े शहरों का अधिकतम तापमान
इंदौर 39.2 डिग्री
भोपाल 38.6 डिग्री
जबलपुर 38.7 डिग्री
उज्जैन 38.5 डिग्री
ग्वालियर 36.0 डिग्री

