Punjab Kesari MP ads

MP में भीषण गर्मी का प्रकोप! 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, आदेश जारी

Saturday, Apr 25, 2026-10:12 AM (IST)

 

School Closed: एमपी में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी बीच स्कूल जाने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन ने यह अहम निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार राज्य के चार जिलों में भीषण गर्मी के कारण स्कूल में बच्चों को अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान जबलपुर, दमोह, रतलाम जिलों में कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, पन्ना जिले में भी स्कूलों में 6वीं से 8वीं कक्षा के बच्चों को 30 अप्रैल तक छुट्टी रहेगी। यहां नर्सरी से 5वीं तक छोटे बच्चों को पहले ही छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके अलावा जिन स्कूलों में छुट्टियां अभी होनी है, शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को निर्देश दिया है कि आउटडोर असेंबली को सीमित एवं छायादार स्थानों पर कराया जाए।

लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राज्य के ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, उमरिया, मंडला, बालाघाट, मंदसौर, रतलाम, धार, झाबुआ और आलीराजपुर सहित कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। दोपहर के समय लोगों को घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News