Punjab Kesari MP ads

MP में अगले चार दिन भारी! भीषण गर्मी मचाएगी तांडव, 40 जिलों में लू का अलर्ट; रहें सावधान

Saturday, May 16, 2026-09:31 AM (IST)

भोपालः मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। सुबह से ही निकली तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। अगले चार दिनों में भीषण गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाएगी। करीब 40 जिलों में लू की चेतावनी दी है। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। ऐसे में विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव हेतु अपील की है।

इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, आज यानी शनिवार को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। इन जिलों में विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भी दिखेगा गर्मी का असर
भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह और मंडला में भी लू की आशंका जताई गई है।

इसके अलावा जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बैतूल में भी तेज गर्मी की संभावनी जताई है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया हैं। कई जिलों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही है।

भीषण गर्मी में लोगों को बचाव हेतु सलाह
पर्याप्त मात्रा पानी पीएं
दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचें  
हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News