MP के इस IPS अधिकारी का अचानक हुआ ट्रांसफर, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी
Sunday, May 31, 2026-01:27 PM (IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य शासन के गृह विभाग ने 2023 बैच के IPS अधिकारी मनीष भारद्वाज की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
अब तक राजधानी भोपाल के व्यस्त एमपी नगर संभाग में ACP के रूप में सेवाएं दे रहे मनीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय (PHQ) स्थानांतरित किया गया है। नई नियुक्ति के तहत वे सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
पुलिस मुख्यालय में तैनाती को किसी भी अधिकारी के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जाता है, क्योंकि यहां से राज्यभर की पुलिस व्यवस्था से जुड़े कई प्रशासनिक और रणनीतिक कार्यों का संचालन होता है। ऐसे में युवा IPS अधिकारी को यह जिम्मेदारी मिलना उनके करियर का अहम पड़ाव माना जा रहा है।
गृह विभाग के आदेश के बाद पुलिस महकमे में इस बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि नई भूमिका में मनीष भारद्वाज राज्य स्तर की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

