Punjab Kesari MP ads

MP में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या, पूरे परिवार में पसरा मातम

Wednesday, May 27, 2026-11:01 AM (IST)

भोपालः एमपी के भोपाल में से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की नाबालिग बेटी ने आत्महत्या की है। शव घर में फंदे से लटका मिला है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। परिजनों में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में हुई है। जहां वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी ने आत्महत्या की है। मंगलवार दोपहर उसने सरकारी आवास में फांसी लगाकर जान दी। परिजनों की सूचना पर हबीबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतका कक्षा 11 की छात्रा थी। उसका मोबाइल फोन व लैपटॉप जब्त कर जांच की जा रही है। परिजनों, रिश्तेदारों व सहेलियों से जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। मृतका की मां न्यायिक सेवा में हैं और वर्तमान में भोपाल में पदस्थ हैं।

वहीं, मृतका का पिता संजीव कंचन वर्तमान में पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) नारकोटिक्स के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News