MP भाजपा में 5 बड़ी नियुक्तियां, Khandelwal ने जारी की नई सूची, इन चेहरों को मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी
Saturday, May 23, 2026-05:53 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठनात्मक विस्तार करते नई नियुक्तियां की है। भाजपा संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्यप्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। भाजपा द्वारा जारी सूची में उज्जैन नगर, उज्जैन ग्रामीण, दमोह, मैहर, जबलपुर नगर में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने और जनजातीय वर्ग तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी की सहमति से मध्यप्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के निम्न जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाती है। pic.twitter.com/WPddRp4e0k
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) May 23, 2026
नव नियुक्त जिला अध्यक्षों से अपेक्षा की जा रही है कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनजातीय समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएं। भाजपा संगठन लगातार अपने विभिन्न मोर्चों और इकाइयों में बदलाव और विस्तार कर रहा है, जिससे पार्टी की संरचना और अधिक मजबूत हो सके।

