क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील का बलिदान दिवस: भाजपा-अजजा मोर्चा ने निकाली गौरव यात्रा

Thursday, Dec 01, 2022-02:07 PM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल): क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा इंदौर की सभी विधानसभाओं में गौरव यात्रा निकाली जानी है। इस कड़ी में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक में ये यात्रा निकाली गई। यात्रा में स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

PunjabKesari

क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील मामा का बलिदान दिवस 4 दिसंबर को है। उसके उपलक्ष्य में इंदौर की सभी विधानसभाओं में भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा गौरव यात्रा निकाली जा रही है। 1 दिसंबर गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 में गौरव यात्रा निकाली गईं। यात्रा बड़ा गणपति से शुरू होकर एयरपोर्ट रोड, फिर 60 फीट रोड, महेश गार्ड लाइन,  होते हुए उज्जैन नाका पर समाप्त हुई। यात्रा के लिए पार्टी ने विशेष रथ तैयार किया है। पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता और विधानसभा क्षेत्र के अभी पार्षदों की मौजूदगी में ये यात्रा निकाली गई।

PunjabKesari

दिसंबर को टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान इंदौर और महू में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले भाजपा द्वारा गौरव यात्रा निकाली जा रही है। विधानसभा 1 में निकली गौरव यात्रा में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य नेता मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News