प्रियंका गांधी के UP दौरे पर भड़की साध्वी प्रज्ञा, बोलीं- दंगा-आतंकवादियों का समर्थन करती है कांग्रेस

Monday, Jan 06, 2020-12:56 PM (IST)

भोपाल: कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के मेरठ और मुजफ्फरनगर दौरे पर भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा सांसद ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस दंगा फैलाने वालों और आतंकवादियों का समर्थन करती है। वही उन्होंने कांग्रेस और वामपंथियों को घुसपैठियों का समर्थक बताया। साध्वी ने सीएए को लेकर भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।

PunjabKesari

दरअसल, रविवार को राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सांसद राकेश सिंह के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली थी। इस रैली में बीजेपी नेताओं, सासंदों, विधायकों और आरएसएस समर्थक संगठन शमिल हुए। इसमें भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा भी शामिल हुई। उन्होंने रैली में सावरकर और आरएसएस को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा। सीएए को लेकर साध्वी ने कहा कि जब संसद के दोनों सदनों और महामहिम राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद ये कानून बना है तो इसे देशभर में लागू करने से कौन रोक सकता है। उन्होंने कहा कि देशभर में सीएए को लेकर फैली हिंसा कांग्रेस और वामपंथी मिलकर फैला रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं कांग्रेस सेवा दल में बांटी गई वीर सावकर की किताब में हुई टिप्पणी को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस को घेरा और कहा कि वीर सावरकर स्वतंत्रता सेनानी है, लेकिन कांग्रेस की स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान करने की संस्कृति है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News