जीतू पटवारी बोले- इंदौर नगर निगम में 20 साल में 2000 करोड़ का घोटाला हुआ, भाजपा की 29 सीटें जीतने के दावा पर कसा तंज

5/7/2024 5:16:39 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश में एक समय 29 सीटें जीतने का दावा भाजपा द्वारा किया जा रहा था। देश भर में 400 सीटें जीतने की बात कही जा रही थी लेकिन हालात बदल गए हैं। लोगों ने न्याय का साथ दिया है। मध्य प्रदेश में अब कोई बीजेपी का नेता यह भी नहीं कह रहा कि वह 29 सीटें जीत रहे हैं। यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर शहर में मीडिया से बात करते हुए कही।

जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में उन्होंने सबसे ज्यादा सभाएं ली है। जहां जनता का मूड उन्हें समझ में आया है यही वजह है कि वह दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस को 10 से ज्यादा सीटें मिलेगी साथ ही उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अगर चुनाव होता तो यहां भी परिदृश्य बदला हुआ होता। इंदौर नगर निगम में हुए दिनेश घोटाले पर उन्होंने कहा कि अभी 150 करोड़ का घोटाला पहुंचा है। अगर सही तरीके से जांच हुई तो यह आंकड़ा 2000 करोड़ पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि 20 साल से नगर निगम में घोटाले चल रहे हैं। जनता के खून पसीने की कमाई जिससे जनता टैक्स अदा करती है। उस पर डाका डाला जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News