ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस की कमर तोड़ने में जुटे सिंधिया! कई दिग्गजों को बीजेपी में शामिल करवाया...

Tuesday, Oct 24, 2023-02:43 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। शिवपुरी और अशोकनगर के बड़े कांग्रेसी नेताओं को भाजपा में शामिल किया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस से भाजपा में आए इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दी गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के सामने कांग्रेस इस दौरान केंद्रीय मंत्री के सामने कांग्रेस से भाजपा में आए नेता भावुक होते नजर आए नेता भावुक होते नजर।

PunjabKesari, Gwalior Chambal, Madhya Pradesh, Jyotiraditya Scindia, Congress, BJP, Politics

अशोकनगर विधानसभा से उप चुनाव 2020 में कांग्रेस उम्मीदवार रहीं आशा दोहरे, नगर पालिका में पूर्व नेता प्रतिपक्ष  अनीता जैन, प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश जैन अमोल ने आज ग्वालियर के जय विलास पैलेस पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं को केंद्रीय मंत्री ने अपने हाथों से भारतीय जनता पार्टी की पट्टीका पहनाई केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह सब पहले भी हमारे परिवार का हिस्सा थे और आज भी हैं कुछ कारण बस बीच में यह हमसे दूर हुए थे लेकिन आज फिर हमारे परिवार में शामिल हुए हैं, और अब यह भारतीय जनता पार्टी के कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ काम करेंगे।

तो वहीं कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राकेश जैन और नगर पालिका की पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहीं अनीता जैन ने कहा कि जिस पार्टी को हमारी जरूरत ही नहीं है, उसे पार्टी में रहकर काम करने का क्या फायदा हम महाराज से कई वर्षों से जुड़े हैं। महाराज कांग्रेस से भाजपा में आए लेकिन उस दौरान हम नहीं आ पाए और अब महाराज के सामने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। तन मन धन से अब पार्टी की सेवा करेंगे और जैसा महाराज बताएंगे वैसा आगे काम होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News