सिंधिया बोले- कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, विकास और प्रगति केवल भाजपा नेतृत्व में संभव

Wednesday, Aug 23, 2023-12:27 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन): केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में सीएम राइस स्कूल का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने भाजपा सरकार के कार्यों की सराहना की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बहुत बड़ी सौगात ग्वालियर के लिए है। 51 करोड़ शिलान्यास किया है। वर्ल्ड क्लास स्कूल यहां स्थापित होगा। मुझे पूरा विश्वास है भारत का भविष्य अध्ययन करके भारत का तिरंगा विश्व पटेल पर लहराने का काम करेगा। ऐसे स्कूल पूरे प्रदेश में स्थापित होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी का यही संकल्प है।

PunjabKesari

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जातिगत जनगणना के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि यह यह सारे स्मोक स्क्रीन नहीं चलेंगे। 2003 में मध्य प्रदेश का क्या हाल किया था। 56 वर्ष कांग्रेस की सरकार रही। मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना कर रख दिया था।

PunjabKesari

15 महीने सरकार रही एक एक क्षेत्र में भ्रष्टाचार का आलम मचा था। रेत की खदान चल रहे थे, किसान का ऋण माफ नहीं किया, संबल योजना समाप्त कर दी, आशा कार्यकर्ताओं और शहरी आदिवासियों को मिलने वाली योजनाओं में कटौती कर दी गई। यह स्मोकस्क्रीन नहीं चलेगी। मध्यप्रदेश में हमको विकास और प्रगति चाहिए केवल भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News