BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के पार्टी छोड़ने पर सिंधिया ने साधा निशाना, बोले- चुनाव से 2 महीने पहले त्यागपत्र देना उनकी मंशा बताता है
Thursday, Aug 31, 2023-02:54 PM (IST)

ग्वालियर(अंकुर जैन) : केंदीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर सिंधिया ने अधिकारियों के साथ बैठक की। शहर के विकासकार्यों को लेकर बैठक ली। सिंधिया ने अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट निर्माण, एलिवेटेड रोड़, चंबल वॉटर प्रोजेक्ट कार्यों को लेकर चर्चा की। सिंधिया ने BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव के माहौल में आवागमन चलता रहता है। चुनाव के 2 महीने पहले त्यागपत्र देना उनकी मंशा बताता है। हर व्यक्ति का स्वत का अधिकार है कि वो अपना भविष्य का मार्ग प्रशस्त करे और यही तो लोकतंत्र है हर व्यक्ति को अपने हिसाब से पार्टी चुनने का अधिकार है। लेकिन चुनाव के 2 महीने पहले त्यागपत्र देना उनकी मंशा बताता है।
मध्यप्रदेश में इतिहास में परिवर्तन एक बार हुआ था। जब मेरी दादी मां ने डीपी मिश्रा की सरकार को सबक सिखाया था। 2020 में कांग्रेस की सरकार ने किसान, नौजवान, महिलाओं से वादाखिलाफी की थी। 15 महीनों की सरकार में भ्रष्टाचार का आलम था। एक साथ 6 कैबिनेट मंत्री ने सरकार से त्यागपत्र दिया था, लेकिन आज हम देख रहे हैं कि चुनाव के 2- 4 महीने पहले त्यागपत्र दिया जाता है। आज अगर कांग्रेस की सरकार होती तो ग्वालियर में एयरपोर्ट, एलिवेटेड रोड, एक हज़ार बिस्तर का अस्पताल नहीं बन पाता। लाडली बहना योजना शुरू नहीं हो पाती। ये सब भाजपा ने किया है।
MP में बीजेपी चुनाव के लिए तैयार
BJP पूर्ण रूप से चुनाव के लिए तैयार है। मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की तैयारी कर रहे हैं। यात्रा की शुरुआत में नड्डा जी, गडकरी जी, राजनाथ जी सभी उपस्थित होंगे और समापन में पीएम मोदी शामिल होंगे। मध्यप्रदेश का इतिहास है कि हमने विकास और खुशहाली के लिए काम किया है।