Punjab Kesari MP ads

लॉकडाउन में बिना बैंड बाजा के निकली बारात, देखिए शादी में कैसे बनाई सोशल डिस्टेंसिंग

Friday, May 15, 2020-06:26 PM (IST)

छतरपुर(राजेश चौरसिया): देश में लॉकडाउन को हुए करीब 50 दिन हो चुके हैं। ऐसे में लोगों के शादी विवाह से कार्यक्रम रुके हुए हैं। शासन द्वारा कार्यक्रमों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिसका पालन करते हुए लोग अपने कार्यक्रम संपन्न कर रहे हैं। पन्ना के सिंचाई कॉलोनी निवासी कुशवाहा परिवार की लड़की की शादी 25 अप्रैल को होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण देश में जारी लॉकडाउन की वजह से शादी संपन्न नहीं हो सकी।

PunjabKesari

लगातार बढ़ रहे लॉकडाउन के चलते परिवार के सदस्यों ने लॉकडाउन में ही शादी करने की इच्छा व्यक्त की जिसके बाद प्रशासन से शादी करने की अनुमति ली और छतरपुर से दुल्हन परिवार के साथ पन्ना आई और मंदिर में विधि विधान के साथ बिना गाजे-बाजे के साथ शादी समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

PunjabKesari

मंदिर के पुजारी व परिवार के कुछ ही सदस्यों के बीच शादी समारोह संपन्न हुआ। शादी समारोह में दूल्हा दुल्हन ने चेहरे में मास्क लगाकर ही फेरे लिए और परिवार के लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। शादी में शामिल होने आए  लोगों के लिए बकायदा हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर और साबुन की भी व्यवस्था की गई ताकि किसी भी प्रकार का संक्रमण ना फैले और लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा पन्ना जिले में यह दूसरी लॉक डाउन के बीच हुई शादी है। वही इस शादी में दूल्हा-दुल्हन सहित परिजन भी खुश नजर आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News