दोस्त की पत्नी को घर में अकेला देखकर युवक की जाग गई हवस, कमरे में घसीटकर किया दुष्कर्म
Friday, Dec 05, 2025-04:35 PM (IST)
ग्वालियर। पुलकापुरा इलाके में एक 45 वर्षीय विवाहिता के साथ उसके पति के दोस्त ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला के बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर किसी को बताया तो उसे बदनाम कर देगा।
घटना का विवरण
महिला अपने पति और चार बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। गुरुवार शाम को महिला का पति मजदूरी पर गया था। इस दौरान उसके पति का दोस्त मधुराज जाटव (नयापुरा, जामना रोड, भिंड) घर आया। महिला ने मिलने का कारण पूछा तो उसने केवल मुलाकात बताई।
जान-पहचान होने के कारण महिला ने उसे घर में प्रवेश दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद आरोपी ने महिला को अलग कमरे में खींचकर दुष्कर्म किया। महिला का विरोध करने पर उसने बच्चों को मारने की धमकी दी।
पति ने किया प्रयास, आरोपी फरार
घटना के दौरान महिला का पति अचानक घर लौट आया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन मधुराज धक्का देकर फरार हो गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता के साथ थाने पहुंचने पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घाटीगांव पुलिस ने बताया कि अभियान चलाकर जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

