Congress नेता मुकेश मल्होत्रा की विधायकी गई, रामनिवास रावत को हाईकोर्ट ने घोषित किया विजेता – कांग्रेस ने बताया आगे का प्लान

Monday, Mar 09, 2026-09:01 PM (IST)

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया। जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया के फैसले में कहा गया कि मल्होत्रा ने अपने नामांकन पत्र में आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई और गलत घोषणा की।

इसके चलते कोर्ट ने उनका चुनाव शून्य घोषित कर दिया और चुनाव याचिकाकर्ता एवं पूर्व विधायक रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा का निर्वाचित विधायक घोषित किया।

कांग्रेस का रुख: सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी पार्टी

मप्र कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने कहा कि पार्टी मुकेश मल्होत्रा के साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी और न्याय के लिए पूरी लड़ाई लड़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News