बीजेपी नेता पर FIR, अफसरों को धमकी – बोले ‘बहुत बड़ी पोस्ट पर बैठा हूं, पछताओगे!

Monday, Feb 23, 2026-09:49 AM (IST)

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता से जुड़ा बड़ा विवाद सामने आया है। मानवाधिकार व सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी नेता रविंद्र सिंह तोमर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

क्या है पूरा मामला?

ग्वालियर के सागरताल इलाके में स्थित एक प्राचीन मंदिर के आसपास जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के दौरान बीजेपी नेता रविंद्र सिंह तोमर और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई।

वीडियो वायरल, अफसरों को खुलेआम धमकी

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में बीजेपी नेता अधिकारियों को धमकाते हुए कहते नजर आ रहे हैं – तुम गलती कर रहे हो, बहुत पछताओगे… मैं बहुत बड़ी पोस्ट पर बैठा हूं।

पीएम मोदी और सिंधिया का नाम लेकर बनाया दबाव

विवाद के दौरान रविंद्र सिंह तोमर ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी बताया। उन्होंने मामले की शिकायत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से लेकर प्रधानमंत्री तक करने की बात कही।

थाने में FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

बहोड़ापुर थाना पुलिस ने बीजेपी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई तय तथ्यों के आधार पर होगी।

मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्राचीन मंदिर के आसपास निजी जमीन पर अवैध दावे और कब्जे को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

सवाल खड़े हो रहे हैं

क्या सत्ता का रौब दिखाकर कानून से ऊपर होने का संदेश दिया जा रहा है? क्या वायरल वीडियो के बाद बीजेपी की किरकिरी तय है?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News