Punjab Kesari MP ads

जबरदस्त कांड, थाने में ASI ने दारोगा पर पिस्टल तानकर दे दी गोली मारने की धमकी, बहस के बाद ASI ने खोया आपा

Saturday, Apr 11, 2026-08:25 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर के तिघरा थाने में उस वक्त अनुशासन की धज्जियां उड़ गई, जब थाने के भीतर ही एक एएसआइ (ASI) ने दारोगा पर सरकारी पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दे डाली। एक शिकायती आवेदन की जांच को लेकर दोनों में पहले मुंहवाद हुआ, फिर एएसआइ अपना आपा खो बैठा और दारोगा को टारगेट करते हुए पिस्टल तान दी। इस कृत्य में थाने में ही हड़कंप मच गया।

थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूले

यह नजारा देखकर थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में साथी पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया। दोनों के बीच जिस शिकायत को लेकर विवाद है, उसमें थाने के ही दो सिपाही भी शामिल हैं। इसके चलते एसएसपी धर्मवीर सिंह ने एएसआइ सहित तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

तिघरा थाने में पदस्थ एएसआइ फिरोज खान और दारोगा महेंद्र कुशवाह के बीच विवाद

दरअसल तिघरा थाने में पदस्थ एएसआइ फिरोज खान और दारोगा महेंद्र कुशवाह के बीच विवाद हुआ। पहले तो दोनों के बीच मुंहवाद हुआ और फिर गुस्से में एएसआइ ने पिस्टल तान दी। इस पूरे विवाद में सिपाही कमल रावत और रवि गुर्जर का भी नाम सामने आया।

SSP ने ASI फिरोज खान, सिपाही कमल रावत और सिपाही रवि गुर्जर को किया लाइन हाजिर

विवाद होने के बाद तिघरा थाना प्रभारी शिवराम सिंह कंसाना ने एसएसपी धर्मवीर सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। इस घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट दी गई। इसके बाद एसएसपी ने एएसआइ फिरोज खान, सिपाही कमल रावत और सिपाही रवि गुर्जर को लाइन हाजिर कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News