Punjab Kesari MP ads

सड़क पर पड़े घायल व्यक्ति को देखकर मंत्री ने रोका काफिला, पहुंचाया अस्पताल

Saturday, Sep 14, 2019-03:43 PM (IST)

इंदौर: शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट का काफिला इंदौर-सावर रोड पर गुजर रहा था। उन्होंने देखा कि सड़क पर एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ है, तो उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। मंत्री ने अपने स्टाफ को घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान वहां कुछ लोग भी मौजूद थे उन्होंने मंत्री की जमकर सराहना की।

PunjabKesari

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भारी बारिश के बीच इंदौर-सांवेर रोड पर एक व्यक्ति दुर्धटना के बाद सड़क पर बेसुध पड़ा था। इसी बीच मंत्री सिलावट का काफिला वहां गुजरा तो उनकी नजर उस घायल व्यक्ति पर पड़ी। स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरकर अपने स्टाफ को आदेश दिया कि घायल व्यक्ति को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाए। जिसके बाद स्टाफ ने श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में घायल को भर्ती करवाया। घायल की पहचान शिवकंठ कॉलोनी निवासी विनोद राव (29) के रुप में हुई है। पीआरओ राजीव सिंह ने बताया कि घायल का हालत अब खतरे से बाहर है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News