भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

5/28/2020 4:10:18 PM

धार: धार जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाशराव सावंत का निधन हो गया है। वे 64 वर्ष के थे और पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार को उन्होंने गुजरात के नडियाद में एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे वर्तमान में बदनावर जनपद पचांयत अध्यक्ष थे। उनके निधन के बाद पार्टी में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार प्रकाशराव की तबीयत खराब होने के चलते गुजरात के नडियाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

PunjabKesari


इसके पहले भी उनकी कई बार तबीयत खराब हो चुकी थी, दो साल पहले ही अस्वस्थ होने पर उनकी बड़ी बहन ने किडनी दान दी थी। लेकिन प्रकाशराव की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। आपको बता दें कि प्रकाशराव नेकानवन ग्राम पंचायत के सरपंच से लेकर पार्टी व संस्थाओं में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। 1982 में पहली बार उन्हें कानवन का सरपंच चुना गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News