कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, युवा नेता पवन कुमार यादव भाजपा में हुए शामिल

4/20/2024 12:14:03 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। युवा नेता पवन कुमार यादव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में ज्वाइन कर ली है। पवन कुमार यादव किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के पद पर थे। जानकारी के अनुसार पवन कुमार यादव की गुना लोकसभा में युवा, किसानों में मजबूत पकड़ है। वहीं यादव महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। हाल ही में पवन कुमार यादव ने भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।

पवन यादव का कहना है कि माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की कार्यशैली एवं कैबिनेट मंत्री महाराज महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से जुड़ाल के कारण वे भाजपा में शामिल हुए हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पवन कुमार यादव का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News