छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को दो बड़े झटके, पूर्व विधायक और कांकेर के पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा में शामिल

4/18/2024 3:27:52 PM

कांकेर(लीलाधर निर्मलकर) : लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रहे शिशुपाल शोरी आज बीजेपी में शामिल हो गए। शिशुपाल शोर 2018 से 2023 तक कांग्रेस के कांकेर विधानसभा में विधायक रहे हैं। पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी पर कोयला लेवी और शराब घोटाले के आरोप लग चुके हैं।

PunjabKesari

वहीं दूसरी तरफ कांकेर जिला के कांग्रेस के पहले जिला अध्यक्ष रहे गौतम लुक्कड़ भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। 7 दिन बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव होना है। इससे पहले कांग्रेस के नाम के नामचीन नेताओं के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस वोटबैंक पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News