Punjab Kesari MP ads

MP News: कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, तीन बार कांग्रेस विधायक रहे रामलाल मालवीय भाजपा में शामिल...

Saturday, Apr 06, 2024-02:56 PM (IST)

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। अब पूर्व विधायक रामलाल मालवीय ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया है और भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद कई कांग्रेसी नेता कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके हैं और भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मालवीय ने भी पार्टी को छोड़ दिया है और अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

PunjabKesariतीन बार के विधायक रामलाल मालवीय मुख्यमंत्री मोहन यादव और मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। रामलाल मालवीय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक रामलाल मालवीय का कहना है कि कांग्रेस पार्टी में किसी नेता से कोई दिक्कत नहीं है। भाजपा सरकार के विकास से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News