Punjab Kesari MP ads

भाजपा सांसद ने कांग्रेस विधायक को बताया यौन बीमारी से पीड़ित, खोले अतीत के राज!

Monday, Sep 14, 2026-03:14 PM (IST)

रीवा: मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने रीवा में संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में महिलाओं के शवों के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज आरोप लगाने के बाद सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस विधायक के इन आरोपों के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। अभय मिश्रा के इन आरोपों पर अब भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पलटवार किया है। मिश्रा ने बेहद तीखा हमला करते हुए मिश्रा को यौन विकृतियों से पीड़ित बताया है।

सांसद जनार्दन मिश्रा ने अभय मिश्रा पर निशाना साधते हुए उन्हें कहा कि बिना किसी साक्ष्य और सिर-पैर के इस तरह की घिनौनी बात केवल वही व्यक्ति सोच सकता है, जिसकी मानसिकता बेहद संकीर्ण और विकृत हो। सांसद ने कहा कि संजय गांधी अस्पताल एक प्रतिष्ठित और बड़ा चिकित्सकीय संस्थान है। ऐसे आरोप लगाने का मतलब सीधे तौर पर वहां के मेडिकल स्टाफ और डॉक्टरों का अपमान करना है, जिससे पूरे रीवा जिले की छवि धूमिल हो रही है।

इसके साथ ही उन्होंने अभय मिश्रा द्वारा डिप्टी सीएम के पिता पर की गई टिप्पणी का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भैयालाल शुक्ल यदि कोई व्यवसाय करते भी थे, तो वह पूरी तरह से ईमानदारी और मेहनत का व्यवसाय था। उस पर इस तरह प्रतिक्रिया देना कांग्रेस नेताओं की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा कांग्रेस की राजनीतिक जंग अब निजी बयानबाजी बनती नजर आ रही है। सांसद कांग्रेस विधायक पर पलटवार करते हुए अतीत के खुलासे किए और दावा किया कि विधायक अभय मिश्रा ने अपने शुरुआती दिनों में वाहनों की स्टपनी चोरी करके और स्टेट बैंक में पॉकेटमारी जैसी वारदातों से अपने कारोबार की शुरुआत की थी। सासंद जनार्दन मिश्रा यहीं नहीं रुके उन्होंने निजी हमला करते हुए कहा कि एक समय कोतवाली थाने में जैसे स्लेट लेकर अपराधियों की फोटो लगाई जाती थी, उसी तरह अभय मिश्रा की फोटो भी टंगी रहती थी। अब देखना होगा कि यह सांसद और विधायक में छिड़ी जुबानी जंग यहीं खत्म हो जाती है या राजनीति में कोई नया भूचाल लाने वाला बयान सामने आएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News