कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी का निधन
Thursday, Apr 09, 2020-04:20 PM (IST)

होशंगाबाद: होशंगाबाद विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व सिवनी मालवा के पूर्व विधायक हजारी लाल रघुवंशी का भोपाल में निधन हो गया। वे राजधानी भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार को सिवनी मालवा के आंवलीघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे 93 वर्ष के थे।
बता दें कि हजारीलाल रघुवंशी का जन्म पांच जुलाई 1930 को होशंगाबाद जिले में हुआ था। सन 1977-80 तक वे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बनें। साल 1980 में रघुवंशी विधायक चुने गए और फिर राज्यमंत्री बनें। वे पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह व दिग्विजय सिंह की सरकार में मंत्री पद रह चुके हैं।