स्वास्थ्य मंत्री के भतीजे का क्षत विक्षत शव मिलने से फैली सनसनी, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Saturday, Aug 13, 2022-12:39 PM (IST)

रायपुर(शिवम दुबे): छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे बिर भद्र प्रताप सिंह उर्फ सचिन सिंहदेव का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सचिन का शव छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बेलगहना इलाके में क्षत विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत रेल से कटकर हुई है।
बता दें कि बिर भद्र सिंहदेव अंबिकापुर राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। छत्तीसगढ़ के विधायक बृहस्पति सिंह ने बिर भद्र सिंहदेव पर ही हत्या का आरोप लगाया था। बृस्पति सिंह ने बिर भद्र सिंहदेव के जरिये टीएस सिंहदेव द्वारा हत्या करवाने का आरोप लगाया था। वहीं प्रदेश बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसकी जांच हाई कोर्ट केवमौजूदा जज से करानी चाहिए। बिलासपुर के एडिशनल एसपी रोहित झा ने कहा है कि सालका स्टेशन के आगे एक बॉडी मिली है। तात्कालिक तौरपर बॉडी जब्त कर मर्च्युरी ले जाया जा रहा है अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।