सिवनी में ब्लैक फंगस की दस्तक ! मरीज की जबलपुर में मौत

5/15/2021 8:40:40 PM

सिवनी(अब्दुल क़ाबिज़ खान): सिवनी नगर के सुभाष वार्ड निवासी ओम प्रकाश यादव (शोलू) का ब्लैक फंगस इंफेक्शन से निधन हो गया। युवक सिवनी जिला चिकित्सालय में भर्ती था। जहां हालत में सुधार न होने के कारण उसे 12 मई को उन्हें मेडिकल कॉलेज भर्ती रेफर किया गया था। जहां डॉक्टर्स की देखरेख में उनका इलाज जारी था। इलाज के दौरान विगत 15 मई की शाम करीब 6 बजे परिजनों से खबर मिली कि ओम प्रकाश यादव ने ब्लैक फंगल इंफेक्शन से लड़ते लड़ते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
कोरोनावायरस सस्पेक्टेड ओमप्रकाश को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। उसकी दाहिनी आंख बंद थी, नाक के भीतरी हिस्से को ब्लैक फंगस ने घेर लिया था। हालांकि जिला अस्पताल प्रशासन ने उसे ब्लैक फंगस होने की पुष्टि नहीं की थी। और बीमारी को सस्पेक्टेड बताया गया। अस्पताल में उसकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ती गई। बुधवार को सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन को जब जानकारी मिली थी तो वे पीपीई किट पहनकर सस्पेक्टेड वार्ड पहुंच गए। बेहतर उपचार न किए जाने पर विधायक ने नाराजगी भी जाहिर की थी।
इस मामले में सिविल सर्जन डॉ विनोद नावकर ने बताया था कि मरीज को सिवनी में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था उसे बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया था। उसे ब्लैक फंगस है या कहना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि उसे ब्लैक फंगस का सस्पेक्टेड माना जा सकता है। वही जब इस विषय में डॉक्टर केसी मेश्राम सीएमएचओ से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज व ठीक हो चुके लोगों को म्यूकोरमाइकोसिस ब्लैक फंगस होने के कारण के मामले सामने आ रहे हैं। यह संक्रमण से उत्पन्न होने वाला रोग है। जो प्रायः रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी वाले रोगियों व्यक्तियों में होता है। ऐसे रोगियों में हवा तथा पानी में मौजूद फंगस के कारण रोगी के नाक, मुंह, दांत, आंख एवं गंभीर स्थिति में मस्तिष्क तथा अन्य अंगों को भी संक्रमित कर सकता है। वहीं शुगर से पीड़ित लोगों को लगातार अपना शुगर लेवल चेक कराते रहना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News