खजुराहो घूमने आई चीनी पर्यटक से रेप, पढ़िए यह चौंकाने वाला मामला

1/2/2019 12:09:34 PM

छतरपुर: खजुराहो घूमने आई एक चीनी पर्यटक के संग छेड़छाड़ का हैरानजनक मामला सामने आया है। चीनी छात्रा का आरोप है कि एक होटल पर कुछ युवकों ने उसे चाय ऑफर की। चाय पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद युवकों उसे होटल तक छोड़ने की बात कही। लेकिन जब उसे होश आया, तो वो सुनसान जगह पर पड़ी थी। घटना 30 दिसंबर की बताई जाती है। पीड़िता ने 31 दिसंबर को आगरा पहुंचने के बाद पुलिस में केस दर्ज कराया है। 

PunjabKesari


पर्यटन पुलिस के सीओ मोहम्मद मोहसिन खान के मुताबिक, 25 वर्षीय चीनी छात्रा 25 दिन पहले इंडिया घूमने आई थी। 28 दिसंबर को वो दिल्ली से खजुराहो घूमने पहुंची थी। पीड़िता का बयान है कि 30 दिसंबर को वो होटल से पैदल ही म्यूजियम के लिए निकली थी। रास्ते में एक दुकान पर कुछ युवकों ने उसे चाय ऑफर की। चाय पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे। हालांकि इसके बावजूद वो म्यूजियम पहुंची। लेकिन जब तबीयत बिगड़ने लगी, तो वो होटल लौटने लगी।
 

PunjabKesari

जब वो उस होटल के पास से गुजर रही थी, तब उन्हीं युवकों ने उसे होटल तक छोड़ने की बात कही। उन लोगों ने उसे फिर से चाय पिलाई और अपनी गाड़ी पर बैठा लिया। जब उसे होश आया, तो वो सुनसान जगह पर पड़ी थी। छात्रा ने कहा कि उस वक्त उसे कुछ समझ नहीं आया। वो 31 दिसंबर को आगरा के लिए निकल गई। ट्रेन में उसे चीन के कुछ नागरिक मिले। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। युवती ने रेप की आशंका भी जताई है। आगरा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच डायरी खजुराहो पुलिस को भेज दी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News