Punjab Kesari MP ads

सिंधिया की नाराजगी पर शिवराज बोले, 'कांग्रेस के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा'

Friday, Aug 30, 2019-02:29 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर बगावत के सुर देखने को मिले हैं। बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टी से नाराज हैं। उनकी नाराजगी पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी ली है। शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में भी नाटक चल रहा है। विधायक अलग-अलग बयान दे रहे हैं। अब इस कांग्रेस का क्या कहें- दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा, कोई उधर गिरा। बाकी अध्यक्ष पद उनका मामला है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी में खींचतान जारी है। कांग्रेस के कई नेता अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री मुकेश नायक, ओमकार सिंह, मरकाम कमलेश्वर पटेल, वर्तमान मंत्री उमंग सिंगार, सज्जन वर्मा, बाला बच्चन के अलावा पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन और पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा के नाम की चर्चा में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News