इंतजार खत्म! किसानों के खाते में इस दिन आएंगे 2-2 हजार रुपए, शिवराज सिंह बोले- डेट नोट कर लो
Tuesday, Jun 16, 2026-05:31 PM (IST)
भोपाल : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार की एक पोस्ट को अपने ऑफिशियल एक्स (X) अकाउंट पर रिपोस्ट के जरिए 23वीं किस्त की तारीख को लेकर बड़ी अपडेट दी है। सरकार ने पोस्ट के जरिए ऐलान कर दिया है कि 20 जून को किसानों के खाते में 23वीं किस्त का पैसा आने वाला है।
Direct support, stronger farmers!
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) June 15, 2026
Mark the date: 23rd instalment of PM-KISAN is set to be released on 20th June 2026, bringing continued financial strength directly to the accounts of our Annadatas.#PMKISAN #23rdinstallment pic.twitter.com/W9QtUiTyFk
20 जून को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत योजना के सभी लाभार्थी किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए आएंगे। बता दें कि 20वीं किस्त में 10 करोड़ 6 लाख 85 हजार 615 किसानों को इस योजना का लाभ मिला था। लेकिन 21वीं किस्त 9 करोड़ 71 लाख 41 हजार 402 किसानों के खाते में ही 2-2 हजार रुपये आए और 22वीं किस्त में यह संख्या घटकर 9 करोड़ 35 लाख 79 हजार 869 किसानों तक सिमट गई। दरअसल किसानों द्वारा कई बार दस्तावेजों में की गई गलती, अधूरी ई-केवाईसी या अन्य कारणों से किसानों का नाम सूची से हट सकता है, जिससे किस्त मिलने में परेशानी हो सकती है।
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
• सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/. पर क्लिक करें.
• इसके बाद होमपेज पर Know Your Status ऑप्शन पर क्लिक करें।
• इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
• इसके बाद Get Data पर क्लिक करें।
• गेट डेटा पर क्लिक करते ही आपके बेनिफिशियरी स्टेटस से जुड़ी पूरी जानकारी स्कीन पर ओपन हो जाएगी।

