देश के करोड़ों किसानों के खिल जाएंगे चेहरे, कल इंतजार होगा खत्म, PM मोदी देंगे बड़ी सौगात
Friday, Jun 19, 2026-10:18 PM (IST)
(डेस्क):कल का दिन देश के किसानों के लिए बड़ा खुशखबरी वाला रहेगा। करोड़ों किसानों को ऐसी सौगात मिलने जा रही है जिसका वो लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का इंतजार कल खत्म होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20 जून को पश्चिम बंगाल से किसानों को सौगात देंगे। हुगली जिले के तारकेश्वर से योजना की 23वीं किस्त किसानों की खाते में पीएम मोदी डालेंगे। योजना की 23वीं किस्त के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे.
गौर करने वाली बात है कि ये अवसर पूरे देश में पीएम-किसान उत्सव दिवस मनाया जा रहा है। किस्त की राशि सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। ये राशि करोड़ों किसानों के लिए राहत लेकर आती है जिससे किसानों को खेती - के कार्यों में आर्थिक सहायता में लाभ होता है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार की इस योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की तीन समान किस्तें दी जाती है। अब 23वीं किस्त जारी होने जा रही है, जिसका इंतजार करोड़ों किसान कर रहे थे। इस आर्थिक मदद से किसानों को पैसा मिलता है और खेती की लागत का बोझ कम होता है।
पीएम-किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा दिन
अबकी बार 23वीं किस्त जारी होने के अवसर पर देशभर में पीएम-किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलों और विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम होगें जिनमें योजना की जानकारी दी जाएगी।
शिवराज चौहान ने भी दी किसानों की बधाई
वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने भी खुशी जताई है। शिवराज ने कहा कि 20 जून का दिन पूरे देश में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित करेंगे। इस अवसर पर जन कल्याण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। जहाँ समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों से आवेदन लिए जाएंगे तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य भी किया जाएगा।

