Punjab Kesari MP ads

PM किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी, आजादी के बाद पहली बार वेस्ट बंगाल में बनी सरकार तो वहीं से दी करोड़ों किसानों को सौगात

Saturday, Jun 20, 2026-06:11 PM (IST)

(डेस्क):देश के करोड़ों किसानो का इंतजार खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज 20 जून को जारी कर दी गई है। पैसे सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर हो गए है। बंगाल में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से पीएम किसान की 23वीं किस्त के रूप में किसानों को 2-2 हजार रुपये की सौगात दी है। किसानों के लिए ये काफी अहम है क्योंकि किसान इसका कब से इंतजार कर रहे थे।योजना की 23वीं किस्त के तहत  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9.44 करोड़ किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए।

गौर करने वाली बात है कि ये अवसर पूरे देश में पीएम-किसान उत्सव दिवस मनाया गया। किस्त की राशि सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी गई। ये राशि करोड़ों किसानों के लिए राहत लेकर आती है  जिससे किसानों को खेती - के कार्यों में आर्थिक सहायता में लाभ होता है।

आपको बता दें कि  केंद्र सरकार की इस योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की तीन समान किस्तें दी जाती है। अब 23वीं किस्त जारी होने जा रही है, जिसका इंतजार करोड़ों किसान कर रहे थे। इस आर्थिक मदद से किसानों को पैसा मिलता है और खेती की लागत का बोझ कम होता है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने यह किस्त पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हुगली जिले के तारकेश्वर (Tarakeswar) से जारी कर दी है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने भारत की आजादी के बाद पहली बार सरकार बनाई है। यहीं से आज पीएम मोदी जहां लोगों का धन्यवाद किया वहीं किसानों को बड़ी सौगात दी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News