प्राकृतिक और जैविक खेती जैसे तमाम विषयों पर मंथन! इस मंथन से निकलेगा अमृत: शिवराज सिंह चौहान

2/13/2023 6:16:21 PM

इंदौर (गौरव कंछल): जी- 20 की मेजबानी (G-20 Summit) करना हमारे लिए गौरव का क्षण है। इंदौर की परंपरा के अनुसार डेलिगेट्स का स्वागत किया। जिससे वे अभिभूत है। इस समिट में कृषि, अनाज, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती सहित तमाम विषयों पर मंथन हो रहा है। इस मंथन से अमृत ही निकलेगा। यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। जी-20 समिट के शुभारंभ के बाद वे मीडिया से रूबरू हो रहे थे। 

शरबती गेहूं और बासमती चावल की डिमांड

जी 20 समिट में एग्जिबिशन और समिट के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने समिति को लेकर बात की। सीएम ने एक बार फिर इंदौर की मेहमान नवाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां विदेशी मेहमान भारत की संस्कृति, खानपान को जान रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जैविक खेती में मध्य प्रदेश भारत में नंबर 1 है और यहां अब प्राकृतिक खेती पर भी फोकस किया जा रहा है। ताकि मानव स्वास्थ्य को बेहतर रखा जा सके। खाद्य पदार्थों को जहर मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि देश की खेती उत्तम है। मध्यप्रदेश का शरबती गेहूं अपने नाम से ही बिकता है, हमारे बासमती चावल की दुनिया भर में डिमांड है।

प्राकृतिक खेती पर हमारा फोकस: शिवराज सिंह चौहान 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में किसान आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। मोटे अनाज की खेती तेज़ी से बढ़ रही है। इसके साथ ही हम आज मोटे अनाज के पोषक तत्वों की जानकारी दुनिया को दे रहे हैं। प्रदेश जैविक खेती में भारत में नंबर वन है। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती पर भी फोकस कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में कृषि भूमि का क्षेत्रफल 199 लाख हेक्टेयर से बढ़कर अब 299 लाख हेक्टेयर हो गई है, जिससे उत्पादन भी बड़ा है। खेती के साथ ही इससे जुड़े सभी क्षेत्रों पर भी बडे़ पैमाने पर काम हो रहा है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Recommended News

Related News