सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! 2.5 लाख के पार पहुंची चांदी, ताजा रेट जानकर चौंक जाएंगे आप

Saturday, Feb 07, 2026-07:30 PM (IST)

भोपाल : एक समय था जब सोने-चांदी की कीमतें रॉकेट की तरह बढ़ी थी, इसकी लगातार बढ़ रही कीमतों को लेकर सवाल उठने लगे थे। लेकिन इन दिनों की बात करें तो सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज 7 फरवरी शनिवार की बात करें तो सोने-चांदी के ताजा रेट्स जानकर सर्राफा बाजार में हलचल मच गई है। बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़त के बाद अब कीमती धातुओं के रेट औंधे मुंह गिरते नजर आए हैं। कीमतों में आई इस गिरावट से जहां निवेशक सतर्क हो गए हैं, वहीं आम ग्राहकों के लिए इसे खरीदारी के मौके के रूप में देखा जा रहा है।

इंदौर में सोना-चांदी के भाव में वृद्धि

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को‌ सोना 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 9000 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे।

सोना 160000 रुपये प्रति 10 ग्राम,चांदी 261000 रुपये प्रति किलोग्राम, चांदी सिक्का 2600 रुपये प्रति नग रहा।

लगातार उतार चढ़ाव से हड़कंप

जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के दबाव के चलते सोना-चांदी के भाव पर असर पड़ा है। इसके साथ ही वैश्विक आर्थिक संकेतों और ब्याज दरों को लेकर बनी अनिश्चितता भी कीमतों में उतार-चढ़ाव की बड़ी वजह मानी जा रही है।

आज की कीमतें

दिल्‍ली में आज 24 कैरेट सोने का दाम 1,56,750 रुपये/10 ग्राम है, ज‍बकि 22 कैरेट सोना 1,43,700 रुपये/10 ग्राम के भाव बिक रहा है। 18 कैरेट सोने का भाव 1,17,600 रुपये/ 10 ग्राम चल रहा है। हालांकि मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का दाम, दिल्‍ली से कम है। वहीं अगर चांदी की बात कें तो इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 4.26% या 3.02 डॉलर की बढ़त के साथ 74 डॉलर/औंस के भाव पर पहुंच गई है। देश में चांदी का भाव लगभग 2,74,900 प्रति किलोग्राम है। वहीं सोना 2.23% या  107 डॉलर चढ़ कर 4,887 डॉलर/औंस के भाव पर ट्रेड करता दिखा। शुक्रवार को चांदी में करीब 10% की गिरावट देखी गई थी, जबकि सोना उछाल पर था।

खरीददार क्या करें

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि गिरावट के बाद बाजार में ग्राहकों की पूछताछ बढ़ी है। हालांकि निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट अवसर साबित हो सकती है, जबकि अल्पकालिक निवेश करने वालों को बाजार के रुख पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News