बुजुर्गों का सहारा बनेगी एसपी तुषार कांत विद्यार्थी की आस्था, SP के नवाचार की है देश भर में चर्चा

3/28/2023 5:53:29 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): 60 साल की उम्र में जब बुजुर्गों को सहारा देने की जरूरत होती है तो उनके बच्चे रोजगार की तलाश में अपने घर से बाहर चले जाते हैं और बुजुर्ग घर में अकेलापन महसूस करते हैं। लेकिन अब जबलपुर पुलिस इन बुजुर्गों को अकेला नहीं रहने देगी इसके साथ ही उनके सुख और दुख में साथ खड़ी होगी। जबलपुर के नवागत एसपी तुषार कांत विद्यार्थी ने इन बुजुर्गों पर आस्था प्रकट की है और इस पूरे अभियान का नाम आस्था रखा गया है। इस अभियान में जिले भर के बुजुर्गों की जानकारी जुटाई जा रही है जिनके बच्चे घर से बाहर रहते हैं। इन बुजुर्गों के जीवन में उल्लास लाने के लिए जबलपुर पुलिस तत्पर रहेगी। जबलपुर के नवागत एसपी तुषार कांत विद्यार्थी के आस्था अभियान की चर्चा देशभर में पहले भी हो चुकी है। तुषार कांत विद्यार्थी स्वयं बुजुर्गों का जन्मदिन मनाने के लिए अचानक ही घर में पहुंच जाते थे या उनका स्टाफ इस दिशा में सकारात्मक पहल करता था। तुषार कांत विद्यार्थी की सोच है कि बुजुर्ग अवस्था में हमें अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखना चाहिए लेकिन कई बार होता है कि हम अपनी जिम्मेदारियों के चलते माता-पिता के साथ नहीं रह पाते हैं। ऐसे में हम सामाजिक दृष्टिकोण से अपनी पुलिस को एक्टिव कर रहे हैं जिसमें जिले में रहने वाले ऐसे बुजुर्गों की जानकारी जुटाई जा रही है जिनके बच्चे उनके साथ नहीं रहते हैं। उसके बाद पुलिस का दायित्व बनता है कि उनके जन्मदिन पर या सालगिरह पर किसी भी त्यौहार पर गिफ्ट लेकर पहुंचना और उनके साथ विशेष अवसरों पर सेलिब्रेशन करना इसके साथ ही उनके स्वास्थ पर ध्यान देना इस योजना में शामिल है। जाहिर सी बात है ऐसा करने से पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित होती है और बुजुर्गों को भी संबल मिलता है।

PunjabKesari

जबलपुर के बुजुर्गों की जुटाई जा रही जानकारी

जबलपुर के नवागत एसपी तुषार कांत विद्यार्थी ने बताया कि जबलपुर में जितने भी बुजुर्ग रहते हैं उनकी जानकारी जल्द से जल्द जुटाई जाएगी। करीब 1 महीने के अंदर हम जानकारी जुटा लेंगे जो कि थानावार होगी उसके बाद सभी का एक ग्रुप बनाया जाएगा जिसमें विशेष अवसरों पर पुलिस उनके घर पहुंचेगी और उनके साथ उस विशेष अवसर को सेलिब्रेट करेगी। इसके लिए टीम का भी गठन किया जाएगा जिससे कि तमाम जिले के बुजुर्गों की जानकारी जल्द से जल्द एकत्रित हो सके। तुषार कांत विद्यार्थी का मानना है कि इस पहल से एक बहुत ही अच्छा माहौल जबलपुर में बुजुर्गों के बीच स्थापित होगा।

PunjabKesari

गुंडे बदमाशों पर नकेल सुशासन स्थापित करना पहला लक्ष्य

एसपी तुषार कांत विद्यार्थी ने बताया कि जबलपुर में सुशासन स्थापित करना पहला लक्ष्य है। गुंडे बदमाशों पर किसी भी तरह से नरमी नहीं बरती जाएगी। नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही माफिया अभियान भी जारी रहेगा। ट्रैफिक को सुधारने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभी सभी लोगों से राय ली जाएगी, चर्चा की जाएगी और इस दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। संपत्ति संबंधित जो अपराध हो रहे हैं उन पर विशेष फोकस किया जाएगा जिससे कि लोगों को राहत मिल सके। एसपी तुषार कांत विद्यार्थी ने बताया कि  मैप तैयार है। धीरे-धीरे अमलीजामा पहनाया जाएगा। आपको बता दें कि नवागत एसपी तुषार कांत विद्यार्थी जबलपुर में एडिशनल एसपी ग्रामीण के रूप में पहले भी सेवा दे चुके हैं और उनका कार्यकाल शानदार रहा था। एडिशनल एसपी ग्रामीण के रूप में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध का खात्मा किया था। साथ ही नशे के खिलाफ जो अभियान छेड़ा था उसका विशेष असर देखा गया था। इसके अतिरिक्त मंदसौर और नीमच में भी रहते हुए उन्होंने बेहतरीन कार्य किया और निवाड़ी में उनके अभियान की काफी सराहना होती रही है। इन सभी बातों को देखते हुए जबलपुर जिले की कमान उनको दी गई है। सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने वाले तुषार कांत  विद्यार्थी गुंडे और बदमाशों के लिए बेहद कड़े माने जाते हैं। वही जनता के काम के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। शायद यही वजह है कि उन्हें विशेष तौर पर जबलपुर भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News