इंदौर के नए कलेक्टर आशीष सिंह का सख्त एक्शन, रिश्वत लेने वाली महिला क्लर्क को किया बर्खास्त..

Thursday, Jan 18, 2024-06:36 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिला प्रशासन का कड़ा रुख रहेगा। इस बात को प्रत्यक्ष रूप देते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने नकल शाखा में आवेदक से पैसे मांगने पर क्लर्क रेखा पाटील को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें लेखा विभाग की क्लर्क रेखा पाटिल द्वारा आवेदक से पैसों की मांग की जा रही है। 

 

बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। जिस में रेखा पाटील आवेदक से पैसों की अवैध मांग कर रही थीं। जिसके बाद कलेक्टर ने यह कार्यवाही की है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ क्लर्क रेखा पाटील को आशीष सिंह ने तत्काल प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला क्लर्क साफ-साफ रुपए मांगते और लेते दिखाई दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News