इंदौर में ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, हुई मौत
Friday, Jul 04, 2025-11:58 AM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के द्वारकापुरी इलाके में ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार अलसुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, घटना दिग्विजय मल्टी की है, जहां 28 वर्षीय सिपाही अनुराग ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अनुराग, अलीराजपुर के भागोर का निवासी था। इससे पहले वह सराफा थाने में पदस्थ था। परिवार में उसके पिता हैं और उसकी शादी हो चुकी है। घटना के समय अनुराग के साथ सिपाही मोहित भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि अनुराग की ड्यूटी के दौरान कॉल करने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया था।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया की पुलिस जवान ने ड्यूटी के दौरान अपने आप को सर्विस राइफल से गोली मरी है। जिसकी मोके पर मौत हो गई है। संभवतः पारिवारिक विवाद के कारण ऐसा किया होगा ,पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।