Punjab Kesari MP ads

12वीं में फेल हुआ तो छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या, बच्चे की मौत से टूट गए माता-पिता

Wednesday, Apr 15, 2026-04:33 PM (IST)

मुरैना (रानू शर्मा) : मध्य प्रदेश में आज 12वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। प्रदेश भर में नतीजों को लेकर प्रतिभाशाली बच्चों में भारी उत्साह है, वहीं मुरैना से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां अपने 12वीं के नतीजे से नाखुश छात्र ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

PunjabKesari

मृतक की पहचान ऋतिक उर्फ बेटू डंडोतिया पुत्र शैलेन्द्र डंडोतिया निवासी महावीर पुरा मुरैना के रुप में हुई है। ऋचित कक्षा 12वीं में गणित का छात्र था। सुबह 11 बजे रिजल्ट घोषित होने के बाद वह स्कूटी पर सवार होकर माता बसैया के दर्शन करने की कहकर निकला था। घर से कोतवाल डैम के पास कट्टे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बच्चे द्वारा अचानक उठाए इस कदम से उसके परिजन सदमें में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News