Punjab Kesari MP ads

शिवपुरी में छात्रा ने पानी की टंकी से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत

Wednesday, Sep 25, 2019-04:42 PM (IST)

शिवपुरी(भूपेंद्र शर्मा): मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक छात्रा द्वारा पानी की टंकी से छलांग लगा कर जान देने का एक मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद पुलिस छात्रा को नीचे उतरने के लिए मनाती रही लेकिन वह बात करते-करते टंकी के पीछे की तरफ चली गई और छलांग लगा दी। पुलिस उसे तुरंत अस्पताल लेकर गई। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा द्धारा छलांग लगाए जाने वाले कारणों का अभी खलासा नही हो पाया है।

PunjabKesari

छात्रा की पहचान शिवपुरी के प्रियदर्शनी कॉलोनी की रहने वाली 21 वर्षीय साक्षी के रुप में हुई है। जोकि सेंट बेनेडिक्ट स्कूल में पढ़ती थी। मृतक छात्रा के भाई ने बताया कि वह घर पर ही थी।मुझसे बोली की मैं नहाने जा रही हूं। लेकिन घर के पीछे के दरवाजे से निकल गई। फिर उसके छलांग लगाने की खबर मिली।

PunjabKesari

पुलिस ने बताया कि हमें लडक़ी के पानी की टंकी पर चढऩे की सूचना मिली। थाने से स्टॉफ वहां पहुंचा तो लडक़ी पानी की टंकी पर बैठी थी। हमने उससे बात करने की कोशिश की। इसी दौरान उसने छलांग लगा दी। पुलिस ने तुरंत उसे गाड़ी में डाल कर अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लड़की के इस तरह आत्महत्या करने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन शुरु कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Related News