Indore News: साड़ी वॉकथान पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने उठाए सवाल, कलेक्टर को पत्र लिखकर मांगा जवाब...

3/13/2024 12:19:12 PM

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने नेहरू स्टेडियम में साड़ी वॉकथान आयोजित की थी। आपको बता दें कि कार्यक्रम में महिलाओं को दोपहर 3 बजे ही बुला लिया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री जब शाम को 7 बजे तक नहीं आए तो महिलाएं भड़क गईं और लौटने लगी थीं। इस दौरान अफसरों ने नेहरू स्टेडियम के गेट में ताला लगा दिया था। इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा किया इसे लेकर सुमित्रा महाजन ने इंदौर कलेक्टर से सवाल पूछा है।


मुख्यमंत्री के आने में देरी होने के कारण महिलाएं नेहरू स्टेडियम से बाहर निकल कर जाना चाहती थीं। लेकिन गेट पर ताला लगा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकीं और हंगामा शुरू हो गया था। इस हंगामे का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें महिला ताला तोड़ने की कोशिश करती हुई नजर आ रही थी।


इस मामले पर महिलाओं का कहना था कि उनके साथ छोटे बच्चे हैं और किसी - किसी महिला का बच्चा गेट के बाहर भी रह गया है। आपको बता दें कि कार्यक्रम में महिलाओं को 3 बजे बुला लिया गया था। लेकिन कार्यक्रम लेट हो गया, इस दौरान महिलाएं परेशान हो गई और स्टेडियम से बाहर जाने लगी थीं। इस पूरे मामले को लेकर घटना की सत्यता को लेकर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कलेक्टर से सवाल किया है। सुमित्रा महाजन ने कलेक्टर से सवाल किया है कि पूरे कार्यक्रम में कितना खर्चा आया और कार्यक्रम में क्या महिलाओं को वहां रोक कर रखा गया ? कार्यक्रम की व्यवस्था कौन देख रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News