मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह को सीएम बनाने बैतूल में 10 हजार घरों में किया जा रहा अनुष्ठान एवं सुंदरकांड का पाठ...

Monday, Dec 11, 2023-03:50 PM (IST)

बैतूल। शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाने बैतूल में 10 हजार घरों में अनुष्ठान किया जा रहा है। बता दें कि जिले के 130 गांवों में शिवराज सिंह चौहान को फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए अनुष्ठान एवं 10 हजार घरों में सुंदरकांड पाठ भी किया जा रहा है। 


बैतूल के किराड़ समाज ने शिवराज सिंह चौहान को फिर एक बार सीएम बनाने के लिए भगवान को मनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए बैतूल जिले के 130 गांवों में अनुष्ठान एवं 10 हजार घरों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार से शुरू हुआ धार्मिक आयोजन बताया जा रहा है कि 13 दिसंबर तक चलेगा।


 किराड़ महासभा द्वारा कुछ दिन पहले बैठक कर फैसला लिया गया था। वे शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते देखना चाहते हैं। इसके लिए वे हर घर में सुंदरकांड पाठ करा रहे हैं। बैतूल जिले में 1142 गांव हैं। जिनमें से 130 गांवों में  किराड़ समाज का बाहुल्य है। इन्हीं गांवों में शिवराज सिंह चौहान को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है।

 

किराड़ महासभा के दयाल पटेल ने बताया कि  समाज के सभी लोगों ने समाज के शिवराज सिंह चौहान को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए अनुष्ठान प्रारंभ किया है। इसमें हम सुंदर कांड का पाठ कर रहे हैं। बैतूल जिले में किराड़ समाज बहुल 130 गांव हैं। 9 दिसंबर से लगभग 10 हजार घरों में प्रतिदिन सुंदर कांड का पाठ समाज के लोग कर रहे हैं। जो 13 दिसबंर तक चलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News