Punjab Kesari MP ads

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसलाः सोनम रघुवंशी की जमानत को किया रद्द, अब कोर्ट ने दिया ये सख्त आदेश

Thursday, Jul 23, 2026-01:37 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी। कोर्ट ने शिलॉन्ग पुलिस की याचिका पर सुनवाई के बाद गुरुवार को फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को तीन हफ्ते में सरेंडर करने का आदेश दिया है।

इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि मामले का ट्रायल छह महीने के भीतर पूरा किया जाए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर तय अवधि में ट्रायल पूरा नहीं होता है तो सोनम रघुवंशी दोबारा जमानत के लिए आवेदन कर सकती है।

मेहता ने दलील दी थी कि कानून के तहत कुछ परिस्थितियों में गिरफ्तारी के कारण अलग से बताने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति रंगे हाथों पकड़ा जाता है या पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करता है, तो बाद में यह तर्क नहीं दिया जा सकता कि उसे गिरफ्तारी के कारण नहीं बताए गए।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News