Punjab Kesari MP ads

देश में 6 ब्राह्मण प्रधानमंत्री रहे,24 को भारत रत्न मिला,6 नोबल पुरस्कार से सम्मानित,अपने बच्चों को हमारी विरासत का महत्व बताएं- पूर्व कैबिनेट मंत्री

Sunday, Apr 19, 2026-04:00 PM (IST)

सागर (देवेंद्र कश्यप): सागर में श्री प्रेम प्रसारिणी सनाढ्य सभा सागर के तत्वाधान में प्रांत स्तरीय सर्व ब्राह्मण समाज सम्मेलन एवं सामाजिक स्मारिका विमोचन समारोह के आयोजन पर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव और नरोत्तम मिश्रा ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में जहां गोपाल भार्गव का बयान वायरल हो रहा है वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने भी ब्राह्मणों की एकजुटता को लेकर बड़ी बोत बोली।

नरोत्तम मिश्रा ने बोले-  6 प्रधानमंत्री ब्राह्मण समाज से मिले

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सबसे ज्यादा सावधानी की जरूरत ब्राह्मणों को है, क्योंकि आदिकाल से हम पर प्रहार हुए हैं। मिश्रा ने कहा कि हमें अपने बच्चों को हमारी विरासत का महत्व और गौरव बताना होगा।

भारत के 15 प्रधानमंत्रियों  में से 6 ब्राह्मण समाज के रहे हैं जबकि देश में अब तक 48 लोगों को भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया है, उसमें से भी 24 ब्राह्मण हैं। इसके अलावा जिन 9 भारतीयों को नोबल पुरस्कार मिले हैं, उनमें भी  6 ब्राह्मण रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा  कि ये हमारे समाज की उपलब्धि है। इससे अपने बच्चों को अवगत कराया जाना चाहिए।

जाति के सामने पार्टी कुछ नहीं होती- गोपाल भार्गव

इसी कड़ी में अब गोपाल भार्गव का एक औऱ बड़ा बयान सामने आया है जो वायरल हो रहा है।  गढ़ाकोटा से विधायक गोपाल भार्गव ने ब्राह्मणों के प्रांतीय सम्मेलन में एक बड़ा बयान दिया है जो अब सुर्खियां बटोर रहा है। गोपाल भार्गव ने कहा कि  जाति के सामने पार्टी कुछ नहीं होती है और यही असली औऱ व्यवहारिक राजनीति होती है।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी, पूर्व विधायक साधना स्थापक, पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे, विधायक बृज बिहारी पटैरया ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से समाज के समग्र विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन एवं नई पीढ़ी को सही दिशा देने पर विशेष जोर दिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News