पद्मश्री विजेता बैगा चित्रकार को नम आंखों से आखिरी विदाई, कलेक्टर और एसपी ने दिया अर्थी को कंधा

Monday, Dec 16, 2024-04:16 PM (IST)

उमरिया (के डी खान) : उमरिया जिले की शान आदिवासी चित्रकार जोधइया बाई का 86 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बैगा चित्रकला को देश विदेश तक पहुंचाने में जोधइया बाई का बड़ा योगदान था। वर्ष 2023 में राष्ट्रपति ने चित्रकला में विशेष योगदान के लिए जोधइया बाई को पद्म श्री पुरस्कार दिया था।

PunjabKesari

उमरिया जिले के सुप्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्म श्री जोधइया बाई का रविवार की शाम लंबी बीमारी के बाद उनके ग्राम लोढ़ा स्थित आवास में निधन हो गया है। देश और दुनिया को बैगा चित्रकला की बारीकियों से रूबरू कराने में जोधइया बाई का विशेष योगदान रहा है।

PunjabKesari

PunjabKesari

बता दें शिक्षा दीक्षा से विहीन जोधइया बाई बैगा ने 70 वर्ष की उम्र में चित्रकला सीखनी शुरू की थी। उनके गुरु मशहूर चित्रकार आशीष स्वामी ने चित्रकला का प्रशिक्षण दिया था जिसके बाद जोधइया बाई की चित्रकला का लोहा पूरी दुनिया ने माना था।

PunjabKesari

जोधइया बाई को 84 साल की आयु में पहला राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान वर्ष 2022 में और 2023 में 85 वर्ष की आयु में देश का प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान मिला था और 86 वर्ष की आयु में उनकी मौत हो गई है।

PunjabKesari

जोधइया बाई बीते साल भर से पैरालिसिस सहित अन्य कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी। आज उनकी अंतिम यात्रा उनके गृहग्राम में निकाली गई। जिसमें उमरिया कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अर्थी को कंधा दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News