Punjab Kesari MP ads

लाडली बहना योजना की अप्रैल किस्त पर सस्पेंस! बहनों को 1500 रुपए का इंतजार, जल्द करवाए ये काम वर्ना अटक सकती है किस्त

Friday, Apr 10, 2026-08:32 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना की अप्रैल किस्त को लेकर प्रदेश की लाखों महिलाओं का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। हर महीने की तरह इस बार भी पात्र महिलाओं को 1500 रुपए की आर्थिक सहायता मिलनी है, लेकिन अभी तक किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, जिससे हितग्राहियों में उत्सुकता बनी हुई है।

मुख्यमंत्री Mohan Yadav अब तक इस योजना के तहत करोड़ों महिलाओं के खातों में 54 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर कर चुके हैं। आमतौर पर यह राशि किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ‘सिंगल क्लिक’ के जरिए जारी की जाती है, लेकिन इस बार कार्यक्रम की तारीख और स्थान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

पिछले कुछ महीनों के पैटर्न पर नजर डालें तो शुरुआत में यह किस्त 5 से 7 तारीख के बीच जारी होती थी, जिसे बाद में 5 से 10 तारीख के बीच और अब 10 से 15 तारीख के बीच ट्रांसफर किया जाने लगा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल की 35वीं किस्त भी 10 से 15 अप्रैल के बीच कभी भी महिलाओं के खातों में पहुंच सकती है, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

जल्द करवाएं केवाईसी

लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया है। ऐसे में अगर आपने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराया है तो पोर्टल पर जाकर जल्द से अपनी केवाईसी पूरी कर लें। इस हफ्ते लाडली बहना योजना का पैसा जारी होने वाला है ऐसे में अगर आपका ईकेवाईसी नहीं हुआ होगा तो 1500 रुपये अटक सकता है।

ईकेवाईसी के लिए फॉलो करें ये नियम

  • समग्र पोर्टल samagra.gov.in पर ओपन करें
  • इसमें 'e-KYC करें' का विकल्प पर क्लिक करें
  • अपनी समग्र आईडी भरें और कैप्चा कोड डालें
  • समग्र आईडी की पूरी जानकारी ओपन होगी
  • समग्र आईडी मोबाइल नंबर भरें, इसके बाद अपना ओटीपी भरें
  • इसके बाद अपने आधार नंबर भरे और अन्य जानकारी भरे
  • ​​​​​​​इस प्रकार आपकी ईकेवाईसी हो जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News