बड़ी खबर, MLA के बेटे सहित 3 की हत्या मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, जेल में बंद 17 लोगों को किया दोषमुक्त
Tuesday, Feb 17, 2026-06:54 PM (IST)
(बेमेतरा): छतीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर हत्याकांड एक बड़ा फैसला निकलकर सामने आ रहा है। बिरनपुर हत्याकांड मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए 17 लोगों को दोषमुक्त कर दिया है। इस केस में शामिल 17 लोगों को कोर्ट ने दोषमुक्त करके बड़े फैसला दिया है। इस हत्याकांड में विधायक के बेटे सहित तीन की हत्या हुई थी। अब कोर्ट ने बिरनपुर हत्याकांड में शामिल 17 लोगों को दोषमुक्त कर दिया है।
BJP MLA ईश्वर साहू के पुत्र की हत्या के बाद भड़की थी हिंसा
आपको बता दें कि वर्तमान MLA ईश्वर साहू के पुत्र की हत्या के 2 दिन बाद इलाके में भारी हिंसा भड़की थी और इस विवाद में मुस्लिम समुदाय के पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई थी। जिस मुस्लिम पिता और बेटे की हत्या हुई थी उनमें पहचान पिता रहीम और पुत्र ईदुल मोहम्मद के तौर पर हुई थी। इस मामले में जिला कोर्ट न्यायधीश ने फैसला सुनाते हुए जेल में बंद 17 लोगों को दोषमुक्त कर दिया है।
8 अप्रैल 2023 की थी वो दर्दनाक घटना
आपको बता दें कि साल 2023 को 8 अप्रैल का वो दिन था, जब बेमेतरा के बिरनपुर में हिंसक घटना को अंजाम दिया गया था। इसमें विवाद में भुवनेश्वर साहू समेत तीन लोगों की मौत हुई थी। विष्णुदेव सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए (Biranpur Violence Case Update) सीबीआई जांच का ऐलान किया था।
पूरे मामले की जड़ बिरनपुर गांव में दो बच्चों का मामूली विवाद था। ये मामली विवाद हिंसा में बदला और फिर एक समुदाय के लोगों ने भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। इसके तीन दिन बाद ही फिर मुस्लिम पिता और पुत्र की लाश मिली थी।
इसके बाद ये मामला छतीसगढ़ में हाट मुद्दा बन गया था। भाजपा ने बिरनपुर हिंसा में बेटा गंवाने वाले ईश्वर साहू को भाजपा का टिकट दिया और उन्होने साजा विधानसभा से वर्तमान कांग्रेस सरकार के मंत्री हराकर जीत हासिल की थी। लिहाजा अब बिरनपुर हत्याकांड मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए 17 लोगों को दोषमुक्त कर दिया है।

