फिर शर्मसार हुआ MP, सब्जी खरीद रही लड़की से मनचले ने की अश्लील हरकत

Thursday, Feb 14, 2019-06:37 PM (IST)

निवाड़ी: सरकार के तमाम दावों के बाद भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में अपराध इतना बढ़ गया है कि बेटियों का घर से अकेले निकलना मुश्किल हो गया है।  ताजा मामला जिले के पृथ्वीपुर कस्बे का है। जहां घर से सब्जी लेने निकली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक युवक ने सरे राह दबोच लिया और उसके साथ छेडखानी की। रास्ते में लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बुधवार को एक नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ नगर के चौक बाजार में सब्जी खरीद रही थी।तभी नगर के बार्ड नं. 7 के रहने वाले गनुआ बाल्मिक ने उसका हाथ पकड़ लिया। जैसे ही लड़की चिल्लाई तो वहां लोग उसको बचाने के लिए दौड़े लोगों को आता देख आरोपी भाग गया। मौके पर इक्ट्ठा हुए लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 100 ने लड़की को गाड़ी में बिठाकर पुलिस थाने तक पहुंचाया। जहां लडकी ने अपने साथ घटित पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News